Mon. Apr 27th, 2026

परीक्षाओं के सफल संचालन के दिए टिप्स

कांडा (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय कांडा स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा विभाग ने प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। परीक्षा प्रभारी भरत राम ने परीक्षाओं के सफल निष्पादन के लिए प्राध्यापकों और कर्मचारियों को परीक्षाओं की समय-सारणी, कक्ष-निरीक्षण, विद्यार्थियों की जांच आदि की जानकारी दी। उत्तराखंड मुक्त विवि के महाविद्यालय समन्वयक डॉ. विनोद कुमार साह ने महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता मिलने की जानकारी दी। कॅरिअर काउंसिलिंग समिति के संयोजक डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. उमा पांडेय पडलिया ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *