Sun. Aug 16th, 2026

महात्मा गांधी स्कूल में चयन के लिए परीक्षा कल

टोंक| महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्मिकों की नियुक्ति के लिए विशेष चयन परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया के अनुसार परीक्षा में प्रधानाचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल 1 व 2 के 776 कार्मिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चौथमल चौधरी ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में पदस्थापित कार्मिक ही जिला मुख्यालय पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा के माध्यम से विभाग में कार्यरत कार्मिकों में से ही महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed