Mon. Apr 27th, 2026

140 मरीजों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण, सर्वाधिक मोतियाबिंद के मरीज

कण्वघाटी। भाबर के किशनपुर में आशीर्वाद सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम किशन मिशन अस्पताल, देहरादून से आए विशेषज्ञों ने 140 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई।

नेत्र चिकित्सक डॉ. मोनिका दास ने बताया कि शिविर में नेत्र संबधी आई फ्लू, मोतियाबिंद, काला मोतिया, आंख की एलर्जी, भेंगापन आदि बीमारियों की जांच की गई। मोतियाबिंद के 25 मरीजों का चयन किया गया है। जिन्हें ऑपरेशन के लिए राम किशन मिशन अस्पताल, देहरादून ले जाया जाएगा। शिविर में समाजसेवी अमित कुकरेती, ऑपटोमेट्रिस्ट आशीष सैनी, मीनाक्षी, शीशपाल नेगी, सुनीता खंतवाल, विकास, पीयूष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *