Thu. Nov 19th, 2026

एयरपोर्ट विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश

रुद्रपुर/पंतनगर। डीएम उदयराज सिंह ने जिला कार्यालय सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अतिरिक्त भूमि चिह्नित करते हुए निर्धारित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक ऊंचाई वाले वृक्षों की सुरक्षात्मक दृष्टि से छंटाई कराई जाए। वन्यजीवों का दखल एयरपोर्ट क्षेत्र में न हो, इसके लिए निरंतर गश्त की जाए।
विमान क्षेत्र के दोनों तरफ पानी की उचित निकासी की व्यवस्था सहित परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग को नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना, एसडीएम मनीष बिष्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *