Thu. Nov 19th, 2026

जयहरीखाल पूर्व छात्र परिषद का समारोह 28 व 29 अक्तूबर को होगा

जयहरीखाल। डॉ. भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के पूर्व छात्र परिषद के तत्वाधान में 28 अक्टूबर से दो दिवसीय पुनर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य प्रो. लवली रानी राजवंशी की अध्यक्षता में पूर्व छात्र परिषद की बैठक हुई। तय हुआ कि 28 व 29 अक्तूबर को प्रस्तावित पुर्नमिलन समारोह का आयोजन भव्य कराया जाएगा। बैठक में पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष अनुज खंडेलवाल, उपाध्यक्ष भावना वर्मा, सचिव डॉ. डीसी बेबनी, कोषाध्यक्ष आशीष रावत, डा. कमल कुमार, शुभम काला, प्रकाश असवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *