Thu. Nov 19th, 2026

सल्ट में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के मुख्य बाजार में लोनिवि ने पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। टीम ने 15 से अधिक दुकानों के बाहर हुए अतिक्रमण को हटाया। लोनिवि के कई अभियंता शुक्रवार को तहसीलदार निशा रानी और थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के साथ जेसीबी और भारी पुलिस बल लेकर सल्ट के बढ़ेत और मरचूला पहुंचे। उन्होंने कई जगह अतिक्रमण हटाया। जेसीबी देख व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई लेकिन भारी पुलिस बल देख वह इसका विरोध नहीं कर सके। यहां 15 से अधिक दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई।

लोनिवि के एई सतनाम सिंह ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि कई लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद भी लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो इस पर जेसीबी चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *