Fri. Nov 27th, 2026

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चलाया अभियान

चंपावत। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ज्योति धपवाल के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों में छापा मारा गया। अभियान में नौ दुकानों का प्लास्टिक का प्रयोग करने पर चालान किया गया। सभी लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। तहसीलदार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो भी व्यक्ति इसका प्रयोग करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ रमेश जोशी, नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed