Thu. Nov 26th, 2026

पदक के लिए मुक्केबाजों ने दिखाया दम

पिथौरागढ़। कैप्टन हरि सिंह थापा जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक मुक्केबाजों ने पदक के लिए दमखम दिखाया। डियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने प्रतिवर्ष जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता देव सिंह खेल मैदान में कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के सब मिनी बालक वर्ग में वैभव, प्रिंस, देवेश, मयंक, प्रणव और मिनी वर्ग में पारस, आशीष, दिनेश, आदित्य, सौरभ और सब जूनियर वर्ग में जतिन, रवि, विक्रम, अजय, मयंक ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग की सब जूनियर प्रतियोगिता में नेहा, कंचन, कोमल, हिमानी और यूथ एवं एलीट वर्ग में ओम, विवेक, सूरज, तुषार, सूरज चंद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, जनार्दन वल्दिया, सुरेंद्र बिष्ट, विनीता नेगी, राजेंद्र भाटिया, हेम उपाध्याय, धर्मेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed