Tue. Jun 23rd, 2026

इंटरनेशनल फुटबॉलर जगमोहन नेगी और संतोष कुमार का हुआ सम्मान

सोशल बलूनी स्कूल में शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के इंटरनेशनल फुटबॉलर जगमोहन नेगी व विश्व पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में देश को तीन स्वर्ण पदक जितने वाले संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्रबंधक विपिन बलूनी ने कहा, नेगी कैंसर जैसी बीमारी में ग्रस्त होने के बावजूद भी मैदान पर खेलते हैं। संतोष कुमार को 51000 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। संतोष कुमार वर्तमान समय में सोशल बलूनी आर्चरी अकादमी में ही अभ्यास करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल पंकज नौटियाल, कर्नल विवेक गुप्ता और आर्चरी कोच धामी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed