Tue. Jun 23rd, 2026

एनसीसी पंजीकरण की तिथि बढ़ी

बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में एनसीसी प्रथम और तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश पंजीकरण की तिथि को 26 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। एनसीसी अधिकारी डॉ. कमल किशोर ने बताया कि नव प्रवेशित बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थी को प्रवेश तिथि बढ़ाने का लाभ मिलेगा। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से जरूरी दस्तावेज लेकर उक्त तिथि तक पंजीकरण कराने की अपील की। बताया कि पंजीकरण के बाद 81 यूके बटालियन के अधिकारी शारीरिक और मानसिक दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed