Sat. Nov 21st, 2026

आठ जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी कई दौर की भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 23 से 25 अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है। तेज बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *