Tue. Oct 6th, 2026

दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए प्रवेशार्थियों को दी जानकारी

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय मासी में बीए प्रथम सेमेस्टर में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रवक्ताओं ने संबंधित विषय की उपयोगिता और प्रासंगिकता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि जिपंउ कांता रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने वंदना गीत, स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इससे पहले प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, कांता रावत, जीआईसी मासी के प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह, आजीविका परियोजना के दीपक शर्मा और व्यापार संघ अध्यक्ष गिरीश आर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॉ. पूरन राम ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डॉ. राकेश कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ.निशा, डीएस रजवार, गीता तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed