Wed. Jun 24th, 2026

बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएं किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर काॅलेज चोपड़ा में आयोजित सुशीला देवी फैलोशिप कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डीआर पुरोहित व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव प्रसाद पुरोहित ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि इरादे मजबूत हो तो राह आसान हो जाती है, इन्हीं मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ने से सफलता जरूर मिलेगी।

संस्था के संस्थापक डाॅ. ईशान पुरोहित ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष 26 विद्यालयों के निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री, उत्कृष्ट छात्रों को फैलोशिप प्रदान करती है। कार्यक्रम में अनिशा, अवंतिका, निष्ठा समेत 10 छात्रों व हाईस्कूल में वेदांश, शुभम, सौरभ बुटोला सहित टॉप 10 बच्चों को नकद धनराशि व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर फैलोशिप के सचिव आदित्यराम पुरोहित, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह, राजेंद्र पुरोहित, प्रधानाचार्य शीताल प्रसाद सुमन, पीटीए अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र जगवाण, महेश पुरोहित, संगीता देवी, कुसुम देवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed