Tue. Jun 23rd, 2026

डंपर खाई में गिरा, एक युवक की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल और झाला के बीच एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि हर्षिल से झाला की ओर जा रहा एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दो घायलों को खाई से निकालकर हर्षिल आर्मी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान भरत सिंह (31) पुत्र जीतवर सिंह निवासी झाला की मौत हो गई जबकि राज (35) पुत्र प्रेमकांत उम्र निवासी बग्याल गांव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed