Thu. Nov 26th, 2026

पालिका ने नगर में कराई फॉगिंग

टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका की ओर से नगर में फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। बता दें कि जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए पालिका प्रशासन को नियमित रूप से फॉगिंग और कीटनाशक का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि बरसात में जमा पानी के कारण कई गली-मोहल्लों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से फाॅगिंग कराने के साथ ही कीटनाश का छिड़काव कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed