Tue. Jun 23rd, 2026

मतदाता जागरूकता सर्वे कार्य का निरीक्षण

खटीमा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 से 26 अगस्त तक मतदाता जागरूकता सर्वे किया गया। इसमें सुपरवाइजर ने निर्वाचन में मतदाताओं की सहभागिता और जागरूकता संबंधी तथ्य जुटाए। इसलिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हिमांशु जोशी ने शनिवार को अटल उत्कृष्ट थारू राजकीय इंटर कॉलेज स्थित 70 विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या तीन में चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड तीन की बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के सर्वे रजिस्टर चेक किए। वहां बीएलओ कोऑर्डिनेटर फारूख सिद्दीकी, सुपरवाइजर देवेंद्र शर्मा, बीएलओ समा आदि थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed