Tue. Aug 11th, 2026

शतरंज में एमबीपीजी कॉलेज की टीम विजेता

कालाढूंगी। डिग्री कॉलेज कोटाबाग में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने जीती। उसने फाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर और डीएसबी कैंपस नैनीताल के 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मैच का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नवीन भगत, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, सितारगंज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर कुमाऊं विवि के मणि भारद्वाज, धीरज बिष्ट, सुरेंद्र, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. दिनेश व्यास, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. परितोष उप्रेती, डॉ. विनोद कुमार उनियाल, डॉ. बिंदिया राही सिंह आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed