Tue. Jul 14th, 2026

आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सभी खिलाड़ियों की पुरस्कार की राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू करेंगे। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed