Fri. Jul 17th, 2026

अंडर 14 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ऐश्वर्या-कृष्णा प्रथम

गैरसैंण/नारायणबगड़। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेहलचौरी खेल मैदान में अंडर 14 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में ऐश्वर्या-कृष्णा ने पहला, चांदनी-प्रवीण ने दूसरा व राखी-रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 आयु बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में संगीता, भवानी, रोशनी और अंडर 17 बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में अतुल, मयंक, कृष्णा एवं रिषेश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे, अंडर 19 आयु वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशु-बबीता पहले, मनोज-भारती दूसरे और भूपेंद्र-सीता तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लाॅक प्रमुख शशि सौरियाल, बीडीओ अशोक कुमार शर्मा, प्रधान प्रेम सिंह, चंद्र सिंह, रमेश सौरियाल, राकेश सजवाण, संजय नेगी, हितेंद्र बिष्ट, दमयंती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed