Mon. Jul 13th, 2026

स्टेडियम ए और बी टीम ने मारी बाजी

काशीपुर। जिला हॉकी संघ और खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बालक वर्ग में स्टेडियम ए और बालिका वर्ग में स्टेडियम बी की टीम ने बाजी मारी।मंगलवार को स्टेडियम में अंडर-18 बालक और बालिका वर्गों में 4-4 टीम ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में स्टेडियम ए टीम ने प्रभात कॉलोनी को 3-2 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम की ओर से सौरभ ने दो और कुणाल ने एक गोल किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम बी ने स्टेडियम ए टीम को 2-1 से शिकस्त देकर बाजी मारी। टीम की ओर से दोनों गोल कविता ने किए, जबकि विपक्षी टीम की ओर से पूजा कौर ही एकमात्र गोल कर पाईं।

इससे पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत और कोषाध्यक्ष योगेश जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां मोहित सिंह, महिमा भंडारी, शहनवाज, मुनीर, मनीष, अब्दुल जब्बार, रईस अहमद, समरवीर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed