Tue. Jun 23rd, 2026

हॉकी प्रतियोगिता का स्टेडियम ट्रेनीज बना विजेता

पिथौरागढ़। स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित अंडर-19 हॉकी प्रतियोगिता की विजेता स्टेडियम ट्रेनीज की टीम बन गई है।

स्टेडियम में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज और यंग बॉयज हॉकी टीम के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ तक स्टेडियम ट्रेनीज की टीम एक गोल से आगे रही। गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिये अनमोल चंद ने किया। मध्यांतर के बाद स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने अनमोल चंद और विवेक के एक-एक गोल की मदद से तीन गोल की बढ़त बनाई। यंग बॉयज की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। स्टेडियम ने 3-0 से फाइनल जीता। निर्णायक विनय किशोर, लीलावती जोशी, संजय सिंह असवाल, कवींद्र पालीवाल रहे।
विजेताओं को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि सचिव जिला हॉकी संघ भूपाल सिंह चुफाल, एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जिला हॉकी संघ हेमंत खोलिया, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेंद्र नाथ द्विवेदी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, गौरव पंत, इंद्रजीत सिंह, भुवन उप्रेती, संतोष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *