Fri. Jul 17th, 2026

5 सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 600 से ज्यादा तैयार है सवाल

देहरादून,  विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से प्रारंभ होगा। राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सत्र के पहले दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

विधायकों ने सत्र के लिए अभी तक 614 प्रश्न लगाए हैं। कैबिनेट की हाल में हुई बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आयोजन पांच से आठ सितंबर तक करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी। विधानसभा सचिवालय ने इसके बाद प्रस्ताव राजभवन को भेजा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी करने के साथ ही सत्र का तिथिवार अंतिम कार्यक्रम भी प्रस्तावित कर दिया है।

सत्र की शुरुआत पांच सितंबर को होगी और इस दिन अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। इसी दिन सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। छह सितंबर को अनुपूरक बजट पर अनुदानवार चर्चा होगी। सात सितंबर को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। आठ सितंबर को अनुपूरक बजट से संबंधित विधेयक पारित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed