Sun. Nov 22nd, 2026

अवैध रूप से विकसित हो रही दो काॅलोनियों को नोटिस

रुद्रपुर। क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम कोलड़ा में अवैध रूप से विकसित हो रही दो काॅलोनियों को नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल ने बताया कि कोलड़ा गांव में एक-एक एकड़ की दो काॅलोनियों को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। दोनों काॅलोनियों में सीमांकन किया गया था। दोनों काॅलोनियों को विकसित करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही बिंदुखेड़ा सहित शहर के विभिन्न जगहों पर बिना नक्शे के भवन निर्माण करने पर छह लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *