Sun. May 3rd, 2026

गढ़िया को मिली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोच की जिम्मेदारी

बागेश्वर। कपकोट के तोली निवासी बॉक्सिंंग कोच सुंदर सिंह गढ़िया को भारतीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें बोस्नियां में चार से 10 सितंबर तक होने वाली अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। प्रतियोगिता में शामिल दो अन्य प्रशिक्षकों के साथ वह खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *