Sun. May 3rd, 2026

तल्लादेश की संचार सेवाओं में हो सुधार

चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के लोगों ने संचार सेवा सुधारने की मांग की है। डीएम नवनीत पांडे रविवार को क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनसे कहा कि लचर मोबाइल सेवा से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। तल्लादेश के मंच की उप तहसील का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। डीएम ने कहा कि क्षेत्र की संचार सेवा सुधारने के लिए बीएसएनएल के टावर प्रस्तावित किए गए हैं। दिलीप सिंह महर, शेर सिंह महर, शैलेश जोशी, महेश जोशी, सुंदर सिंह आदि ग्रामीणों ने मंच-बकोड़ा, रेशंग-गुरखोली मार्ग, रुइया-कफल्टा सड़क बनाने की मांग की। डीएम ने नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र में सड़क निर्माण प्रक्रिया मेंं तेजी लाने और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। बाद में उन्होंने मंच उप तहसील सहित कई विकास योजनाओं का निरीक्षण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *