Tue. Jun 23rd, 2026

बागपाली में युवाओं को दिया भर्ती प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल बागपाली में आयोजित दो दिनी सेना और पुलिस भर्ती प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रधानाध्यापक योगेंद्र रावत ने बताया कि प्रशिक्षण रोजगार को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सेना और पुलिस भर्ती की बारीकियां सिखाई गईं। ट्रेनर गोकुल चंद्र नैनवाल ने प्रतिभागियों को मौखिक और शारीरिक प्रशिक्षण देकर भर्ती के गुर सिखाए। वहां जगदीश राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *