Thu. Nov 26th, 2026

बस से टक्कर में बाइक सवार घायल, हायर सेंटर रेफर

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण-चौखुटिया मोटर मार्ग पर एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया। सोमवार को जेएमओयू की बस (यूके 04पीए 0360) रामनगर से चौखुटिया की तरफ जा रही थी। चौखुटिया में स्वर्णकार की दुकान में काम करने वाला कारीगर दीपक वर्मा (20) वर्ष पुत्र गजेंद्र शाह ग्राम पोस्ट सिरोना थाना सिकारगंज बिहार विपरीत दिशा से अपनी बाइक (यूके 01 सी 5618) से भिकियासैंण की ओर आ रहा था। केदार बाजार से 100 मीटर आगे बस और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 की मदद से सीएचसी भिकियासैंण लाया गया जहां डाॅ. हफीजा, डाॅ. निलेश गिरी ( सर्जन), डाॅ. राजेंद्र तोमर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed