Sun. May 3rd, 2026

मिशन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने सुनाए भाषण

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज में सोमवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति ने अंतरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल सती ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को 10 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का विषय भारत में है दम, चांद पर पहुंचे हम और पं. गोविंद बल्लभ पंत का समाज सुधार और लोकतंत्र की सफलता में योगदान है। निर्णायक की भूमिका डॉ. रजनी भट्ट और मंजू मठपाल ने निभाई। वहां उत्तराखंड रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध हस्तशिल्पी भुवन साह, हरीश लाल साह, गौरव भट्ट, अभिषेक कांडपाल, गौरव तिवारी, परम मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *