Thu. Nov 19th, 2026

उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को शिक्षिकाओं ने जीवन में सफलता के टिप्स देकर उनके उज्ज्वल भविष्य कर कामना की। उधर विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव बीपी सेमेल्टी ने मासी में रामगंगा स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस मौके पर दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षक की छाप छात्रों के मन में जीवनभर रहती है। इस मौके पर उन्होंने गुरु शिष्य परंपरा का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक शिवदत्त मासीवाल और प्रबंधक संतोष मासीवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *