Tue. Jun 23rd, 2026

खेल छात्रवृत्ति: स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक चलेंगे जिला स्तरीय ट्रायल

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत मनोज सरकार स्टेडियम में 13 से 16 सितंबर तक जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को 17 से 19 आयु वर्ग के 14 खिलाड़ी नगर निगम स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने पहुंचे।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को स्टेडियम में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो के जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। वहीं 14 सितंबर को कराटे, बैडमिंटन, हॉकी के ट्रायल होंगे। 15 को वॉलीबाल, फुटबाल, ताइक्वांडो व 16 सितंबर को बास्केटबाल, टीटी, कबड्डी के ट्रायल होंगे। इधर, ब्लॉक खेल समन्वयक कमल सक्सेना ने बताया कि नगर निगम स्तरीय ट्रायल में पांच बालिका व नौ बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शटल रन, 800 मीटर, वर्टिकल जंप, मेडिसन बॉल थ्रो आदि इवेंट में खेल कराए गए। वहां राजेंद्र भाकुनी, हेमा टाकुली, सुधा राठी, अखिलेश मंडल, राकेश कुमार, उमाशंकर, दीपा जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *