ज्योली में तीन दिनी स्काउट गाइड शिविर शुरू
अल्मोड़ा। पंडित गोवर्धन शर्मा इंटर कॉलेज ज्योली में भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य गणेश सिंह रावत ने किया। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त दिगंबर दत्त फुलोरिया और ब्लॉक काउंसलर एनआर चंतोला ने स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन के तरीके बताए गए। शिविर में जीआईसी ज्योली, कठपुड़िया, बसर के 110 प्रशिणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। यहां शैलेंद्र दुम्का, सुनीता जोशी, किरन पांडे, ज्योति पालनी, विनोद कुमार पांडे, अशोक कुमार पंत आदि मौजूद रहे।
