Thu. Nov 19th, 2026

विद्यार्थियों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोहा

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतर सदनीय हास्य नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चार सदनों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान फ्री स्टाइल गवाही, यमराज सभा, अंधेर नगरी चौपट राजा, रेलवे पूछताछ पर आधारित हास्य नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य आसिम अली ने बताया कि प्रतिभागियों को 16 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां मिथिलेश मिश्रा, अनंता अग्रवाल, शालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *