Thu. Aug 13th, 2026

Golf: महिला पेशेवर गोल्फ टूर में नेहा त्रिपाठी ने बनाई दो शॉट की बढ़त, कुल स्कोर नौ अंडर 135

नेहा त्रिपाठी ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 12वें चरण में दो शॉट की बढ़त बना ली। पहले दौर में 68 का कार्ड खेलने वाली नेहा का कुल स्कोर नौ अंडर 135 है। रिया यादव दूसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से कुल सात अंडर 137 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अस्मिता सतीश (71 और 70) और गौरिका बिश्नोई (69-72) तीन अंडर 141 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। रिद्धिमा दिलावरी दो अंडर 142 के स्कोर से पांचवें स्थान पर चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed