Thu. Nov 26th, 2026

किक बॉक्सिंग में पदक जीतने वाले खिलाड़ी सम्मानित

वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में 23 से 27 अगस्त तक रांची (झारखंड) खेलगांव ताना भगत स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते हैं। खिलाड़ियों को श्रीराम तपस्थली आश्रम ब्रह्मपुरी के अध्यक्ष महामंडलेश्वर रामदास ने पुष्प माला, पटका पहनाकर सम्मानित किया। कहा कि खिलाड़ी देश का भविष्य हैं। कोच शिवानी गुप्ता, विपिन डोगरा को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed