Fri. Aug 14th, 2026

मरीजों को नहीं काटने होंगे अब निजी अस्पतालों के चक्कर, दून अस्पताल में मिलेगी Endoscopy की सुविधा

देहरादून: दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मरीजों को अब एंडोस्कोपी (Endoscopy) की सुविधा मिल पाएगी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना  ने अस्पताल में एडवांस एंडोस्कोपी  मशीन का उद्घाटन किया। सर्जरी विभाग में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब एंडोस्कोपी (Endoscopy) के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।

प्राचार्य डा. सयाना ने कहा कि यह अत्याधुनिक एंडोस्कोपी मशीन  है। इसके बाद अस्पताल में एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलैंजियोंपैंक्रिटोग्राफी (ईआरसीपी) भी शुरू की जाएगी। जिन मरीजों को डायग्नोस किया जाएगा, उन्हें उपचार भी दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed