Thu. Nov 19th, 2026

कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया

टनकपुर (चंपावत)। प्रारंभिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास की व्यवस्थाएं और छात्राओं से वार्ता के बाद उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

संयुक्त निदेशक आर्य बुधवार सुबह छात्रावास पहुंचे। संयुक्त निदेशक ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता चंद और शिक्षक दिवाकर के साथ छात्रावास के अभिलेखों का अवलोकन किया। इसके उपरांत छात्रावास में छात्राओं के रहने और शिक्षण आदि की व्यवस्थाएं देखीं। संयुक्त निदेशक ने छात्रावास की व्यवस्था और छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह की प्रशंसा करते हुए वार्डन प्रेमा ठाकुर को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *