Tue. Jun 23rd, 2026

27 से बंद रहेगा टनकपुर-इज्जतनगर विशेष ट्रेन का संचालन

टनकपुर (चंपावत)। रेलवे प्रशासन ने टनकपुर से इज्जतनगर के बीच संचालित विशेष ट्रेन संख्या 05042 और 05041 का संचालन 27 सितंबर से बंद करने का निर्णय लिया है। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक रोहित गुप्ता के हवाले से बताया कि परिचालनिक कारणों से इस ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से अगले आदेशों तक बंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed