Sun. Aug 16th, 2026

अल्मोड़ा में पर्यटक सहित तीन डेंगू मरीज

अल्मोड़ा। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक पर्यटक भी शामिल है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चुनौती बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वाराणसी से अल्मोड़ा पहुंचे पर्यटक सहित दो अन्य स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। तेज बुखार होने पर तीनों जिला अस्पताल पहुंचे। लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने उनकी डेंगू की जांच की। इसमें तीनों पॉजीटिव निकले। चिकित्सकों के मुताबिक स्थानीय दो लोगों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि पर्यटक यहां से लौट गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि डेंगू रोगी स्थानीय महिला गुजरात और एक युवक रुद्रपुर से यहां आया था। इससे पहले भी छह लोग डेंगू से ग्रसित मिल चुके हैं। डेंगू मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोग भी चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed