Tue. Nov 24th, 2026

चयन ट्रायल में दूसरे दिन 135 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

पौड़ी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन 135 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि शहर के कंडोलिया मैदान और इंडोर स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन 17 से 19 आयुवर्ग की बालक-बालिकाओं ने 12 खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बताया कि सीएम प्रोत्साहन योजना के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाना है। चयनित होने के बाद खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार की छात्रवृत्ति और 10 हजार रुपये खेल किट के लिए दिए जाएंगे। चयन ट्रॉयल में दीपक चंद्र जोशी, श्याम सिंह डांगी, महेश्वर सिंह नेगी, योगंबर सिंह नेगी और जिला खेल समन्वय माध्यमिक कमल उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed