Thu. Nov 26th, 2026

जिले में डेंगू के सात नए मरीज मिले

रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के सात नए मरीज मिले। जिले में अब डेंगू मरीजों की कुल संख्या 59 हो गई हैं। हालांकि इनमें से 47 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ विशाल मिश्रा व सीएमओ डाॅ. मनोज शर्मा ने आरएएन पब्लिक स्कूल और जेपीएस स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को फुल बाजू की शर्ट पहनने के शासन के आदेश का अनुपालन होता नहीं पाया गया। सीडीओ ने दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। बच्चों की सेहत के साथ किसी भी तरीके से खिलवाड़ न किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी फुल आस्तीन की कमीज पहन कर आएं। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि बच्चों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए। वहां पर डीईओ बेसिक डीएस राजपूत आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed