Fri. Aug 14th, 2026

सैफ अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, अब भूटान से होगा मुकाबला

ग्वागमसर गोयेरी, नाओबा मेतेई पंगाम्बाम और अर्जुन सिंह ओनम के गोलों की मदद से भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। ग्रुप बी में भारत का मुकाबला अब 25 सितंबर को भूटान से होगा। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में नेपाल, मालदीव और पाकिस्तान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वालिफाइंग दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट गोयरी की मदद से पहला गोल किया। उसके बाद मध्यांतर से पहले नाओबा ने 2-0 से आगे कर दिया। मजबूत बढ़त से उत्साहित भारतीय टीम ने लगातार हमले बोले। अंतिम गोल अर्जुन ने बेहतरीन राइट फुटर से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed