Wed. Jun 24th, 2026

पटपुरा ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

खटीमा। शहीद वीरेंद्र सिंह वॉलीबाल टूर्नामेंट का फाइनल में पटपुरा की टीम ने बंडिया को शिकस्त देकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच मोहम्मदपुर भुड़िया स्थित भोलेनाथ स्टेडियम में हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि साधू सिंह नामधारी और ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने किया। नौ दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में खटीमा के अलावा पूरे जिले, यूपी और नेपाल सीमा क्षेत्र की 44 टीम खेलने पहुंचीं। इनमें से पटपुरा प्रथम, बंडिया द्वितीय, दीयां तृतीय रहा। विजयी टीम के कप्तान रंजीत सिंह को ट्रॉफी सहित 8,100, बंडिया को 5,100, दीयां को 3,100 रुपए का पुरस्कार मिला। ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह राणा, युवक मंगल दल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अंतराम सिंह, सचिव ज्ञानी सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, दान सिंह राणा, कुलतार सिंह नामधारी, सुरेंद्र सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed