Tue. Jun 23rd, 2026

राष्ट्रीय बीज निगम का आहार एवं चारा विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

कोटा राष्ट्रीय बीज निगम कोटा द्वारा परियोजना निदेशक आत्मा कोटा सभागार में राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत एक दिवसीय डीलर एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों के साथ आहार व चारा विकास पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें निगम के क्षेत्र प्रबंधक मुकेश कुमार ने एफपीओ एवं किसानों द्वारा बीज उत्पादन, भण्डारण एवं बिक्री के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक खेमराज शर्मा थे। डॉ. महेंद्र सिंह ने चारा, फसलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. हरिमोहन बैरवा ने मंडी समिति द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस दौरान ई-नाम के अविनाश जैन, कृषि अधिकारी राजवीर सिंह, आत्मा उपनिदेशक रविन्द्र कुमार जैन मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *