Sun. May 3rd, 2026

पुलिस ने 67 मकान मालिकों का चालान किया

थाना मुनि की रेती पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 67 मकान मालिकों का चालान किया है। छह लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। जिसके तहत रविवार को कैलाश गेट, चौदह बीघा, बंदा पुल, भजनगढ़ रोड, राजीव ग्राम, चीनी गोदाम रोड आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 67 मकान मालिकों के दस-दस हजार रुपये का चालान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *