Sun. May 3rd, 2026

मानस और देवेश से लगाई सबसे तेज दौड़

रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में हुई क्रांस कंट्री में मानस और देवेश ने प्रथम स्थान पाया। सीनियर वर्ग की क्रांस कंट्री में मानस नैनवाल ने पहला, जतिन अधिकारी ने दूसरा और देवाशीष शौलियाल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में देवेश नैनवाल प्रथम, प्रभात कुमार द्वितीय और चेतन यादव तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य आसिम अली ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सुबही अली, रुद्र चटर्जी, मिथिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *