Sun. Nov 22nd, 2026

वरदान साबित हो रही है आयुष्मान भव: योजना : कौशिक

हरिद्वार। आयुष्मान योजना प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है। ये बात नगर विधायक मदन कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुर्गा फकिरी आश्रम भूपतवाला में आयुष्मान भवः योजना के तहत आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान कहीं। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा व भाजयुमो नेता विदित शर्मा ने कहा कि वर्तमान में डेंगू, मलेरिया व वायरल फीवर का प्रसार चरम पर है। ऐसे में आयुष्मान भवः योजना के तहत शिविर लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। शिविर में डॉ. बीपी सिंह, एचएम मोना यादव, फार्मासिस्ट शाहरुख राजपूत, कोऑर्डिनेटर इंतजार अली, यामिनी तिवारी, शीला, आदेश कुमार एएनएम रीना, प्रतिमा, गरिमा, राजनंदनी, आशा, सीमा, शैली गुप्ता, कविता खंदारी, हेमलता, मेघा, दीपाली, डॉ. निशांत अंजुम आदि ने निःशुल्क रक्त जांच व दवाई वितरण की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *