Wed. Jul 1st, 2026

एशियाड में आज आठवां मेडलस्किट में अनंतजीत को सिल्वर, अब तक 5 गोल्ड के साथ 22 पदक

चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में चौथे दिन अनंतजीत सिंह शूटिंग के शॉटगन स्किट में सिल्वर जीता। यह भारत का आज आठवां मेडल है। आज भारत को 2 गोल्ड सहित 7 मेडल शूटिंग में ही मिले। वहीं 2 गोल्ड के अलावा आज भारतीय एथलीटों ने 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इससे पहले 25 मीटर पिस्टल में 34 स्कोर के साथ ईशा सिंह ने सिल्वर जीता। इससे पहले सिफ्ट कौर ने 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड 469.6 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। आशी चौकसे ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सेलिंग में विष्णु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा, शूटिंग के शॉटगन स्किट में अंगद आनंद वीर सिंह बाजवा, अनंत जीत सिंह और गुरजोत सिंह ने टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इससे पहले भारतीय शूटर मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्दम सांगवान ने 25 मीटर रैपिड पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। उधर, 50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने सिल्वर मेडल जीत लिया। अब तक एशियन गेम्स में भारत के 20 मेडल हो गए हैं।

4 दिनों में मेडल टैली में भारत
भारत को एशियन गेम्स में अब तक 22 मेडल हो चुके हैं। इनमें 5 गोल्ड हैं। इनमें 3 गोल्ड शूटिंग में आए हैं। एक गोल्ड घुड़सवारी टीम इवेंट में जीता। वहीं, महिला विमेंस क्रिकेट टीम ने भी गोल्ड जीता। इसके अलावा भारत को 7 सिल्वर मिले हैं। इनमें शूटिंग में 4, रोइंग में 2 और सेलिंग में 1 है। वहीं अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। जिसमें रोइंग में 3 और शूटिंग में 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं, जबकि 2 सेलिंग में आए हैं।

शूटिंग: एक गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज
25 मीटर रैपिड फायर में मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 1759 स्कोर कर चौथे दिन का पहला गोल्ड दिलाया। इस इवेंट में चीन की टीम 1756 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही और सिल्वर जीता। साउथ कोरिया ने 1742 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज जीता।

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिफ्ट कौर ने 459.6 स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। जबकि झांग क्यूनग्यू ने 462.3 के साथ सिल्वर और भारत की ही आशी चौकसे ने 451.9 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

50 मीटर एयर राइफल थ्री पोजिशन में भारतीय विमेंस टीम सिफ्ट कौर, मिनी कौशिक और आशी चौकसे ने 1764 स्कोर के साथ सिल्वर जीता। इस इवेंट में चीन की टीम ने 1773 स्कोर के साथ गोल्ड, जबकि 1756 स्कोर के साथ साउथ कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed