Mon. Aug 24th, 2026

ओम ने नार्थ जोनल ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

टनकपुर (चंपावत)। स्टेडियम छात्रावास के प्रशिक्षु बॉक्सिंग खिलाड़ी ओम भंडारी ने नार्थ जोनल ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सब जूनियर वर्ग की 61 से 64 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 16 से 24 सितंबर तक हरियाणा के रोहतक में हुई थी।

इसके अलावा छात्रावास के एक अन्य प्रशिक्षु खिलाड़ी पवन दानू ने 67 से 70 किलो भार वर्ग में पहले आठ खिलाड़ियों में स्थान बनाकर पांच हजार का नकद पुरस्कार जीता।

जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, प्रशिक्षक सूरज पांडे, रेखा पांडेय, विकास जोशी आदि ने ओम भंडारी को मिली उपलब्धि पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed