Sat. Aug 22nd, 2026

कैबिनेट मंत्री ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा सोमेश्वर के ढुमड़गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह गंभीरता से काम कर रही हैं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, संचालन महामंत्री उमेश मेहरा और कैलाश बोरा ने किया। वहां राजेंद्र सिंह कैड़ा, भुवन जोशी, खड़क सिंह नेगी, बंसीधर जोशी, शंकर बिष्ट, दलित रौतेला, कुंदन गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed