Tue. Aug 25th, 2026

प्रदेश के किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किए जाएंगे कार्य: डॉ. अनिल

रुद्रपुर। कृषि उत्पादन और विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने मंडी निदेशालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. अनिल ने कहा कि वह किसानों के विकास करने के साथ ही कार्यालयों में चक्कर लगा रहे जनता की भी परेशानियों को देखेंगे। अगर कोई कर्मचारी व अधिकारी जनता को परेशान कर रहा है तो वह इस पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान व जनता को मंडी से किस तरह का फायदा मिल सके, इसके लिए वह अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। वहां मंडी प्रबंध निदेशक आशीष भटगाईं, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट, भाजपा नेता विवेक सक्सेना, अमित नारंग, पार्षद बबलू सागर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed